योगी सरकार का हेल्थ गिफ्ट! 500000 तक का कैशलेस इलाज, यूपी के इन परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ
मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना उत्तर प्रदेश के गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज उपलब्ध कराती है. इसमें 1500 से अधिक बीमारियां शामिल हैं और आवेदन ऑनलाइन व ऑफलाइन किया जा सकता है.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना प्रदेश के उन लाखों परिवारों के लिए वरदान है, जिनके पास आयुष्मान भारत योजना का कार्ड नहीं है. इस योजना के तहत पात्र लाभार्थी सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में 500000 तक का कैशलेस (मुफ्त) इलाज प्राप्त कर सकते हैं.