क्या जाटों की बेरुखी बीजेपी को पड़ेगी भारी? पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा की साइकिल की बढ़ी रही रफ्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रहे हैं सियासी समीकरण. जाट और गुर्जर समुदायों की नाराजगी बीजेपी के लिए बढ़ा सकती है मुश्किल. जानें 2027 चुनाव से पहले क्या है ग्राउंड रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश की राजनीति का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले पश्चिमी यूपी में चुनावी सुगबुगाहट तेज हो गई है. यहां की राजनीति हमेशा से जातियों के इर्द-गिर्द घूमती रही है, लेकिन इस बार समीकरण काफी जटिल हैं. जाट और गुर्जर समुदायों के बीच पनप रहा असंतोष आने वाले समय में बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है.