लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: अदिति सिंह की पहल से 33 मरीजों को मिला जीवनदान, योगी सरकार ने जारी किए 57 लाख"

Raebareli Relief Fund: रायबरेली में सदर विधायक अदिति सिंह की पहल पर 33 गंभीर बीमार मरीजों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 57.65 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई, जिससे जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिली.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Raebareli Relief Fund: गंभीर बीमारियों की मार झेल रहे बेसहारा और जरूरतमंद परिवारों के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 'संकटमोचक' बनकर सामने आई है. सदर विधायक अदिति सिंह की सक्रियता के चलते मार्च माह में विधानसभा क्षेत्र के 33 गंभीर रोगियों के लिए 57 लाख 65 हजार 325 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है. इस धनराशि से असाध्य रोगों से जूझ रहे मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार सुनिश्चित होगा.