लेटेस्ट न्यूज़

कहानी रिंकू सिंह राही की... 16 बार दिया पेपर तब बने थे IAS, अब इस्तीफा देकर फिर से बनना चाहते हैं PCS

2023 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा. काम न मिलने पर 7 पन्नों का तकनीकी त्यागपत्र सौंपा, वापस पीसीएस बनने की मांग. जानें 16 बार अटेम्प्ट और 7 गोलियां झेलने वाले इस अफसर की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

IAS Rinku Singh Rahi
IAS Rinku Singh Rahi
social share
google news

उत्तर प्रदेश कैडर के 2023 बैच के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने शासन को अपना 7 पन्नों का तकनीकी त्यागपत्र सौंप दिया है. रिंकू राही का यह कदम प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि उन्होंने यह इस्तीफा किसी निजी लाभ या राजनीति में जाने के लिए नहीं, बल्कि काम न मिलने और नैतिकता के आधार पर दिया है.