लेटेस्ट न्यूज़

फर्रुखाबाद में सपा के पूर्व MLA विजय सिंह के घर ब्लास्ट में घायल हुए भैया लाल को लेकर आई ये खबर

Former MLA Vijay Singh House Blast: फर्रुखाबाद में सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर हुए ब्लास्ट मामले में आरोपी भैया लाल की मौत हो गई है.पुलिस ने विधायक के दोनों बेटों विक्की और सिक्की समेत 6 लोगों पर अवैध विस्फोटक रखने का मुकदमा दर्ज किया है.

ADVERTISEMENT

Vijay Singh
Vijay Singh
social share
Google CTA

Former MLA Vijay Singh House Blast: बीते कुछ दिन पहले फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर पर हुए ब्लास्ट के मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है. इस ब्लास्ट में बुरी तरह झुलसे मऊदरवाजा के रहने वाले भैया लाल की इलाज के दौरान मौत हो गई. घर में हुए इस धमाके के बाद गंभीर रूप से घायल भैया लाल को जिला अस्पताल लोहिया से कानपुर रेफर किया गया था.बता दें कि पुलिस ने इस मामले में पूर्व सपा विधायक के दोनों बेटे अभिषेक और अविनाश सिंह के अलावा भैया लाल को भी आरोपी बनाया था.