लेटेस्ट न्यूज़

Amethi Goat Theft Gang: अमेठी में बकरी चोरी गैंग का भंडाफोड़: पुलिस ने दबोचे शातिर चोर, 13 मुकदमों वाला आरोपी भी शामिल

Amethi Crime News: अमेठी में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर बकरी चोरों को गिरफ्तार किया. उनके पास से चोरी की दो बकरियां और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई, जबकि एक आरोपी पर 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Amethi Crime News: अमेठी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली जहां पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर बकरी चोरों को गिरफ्तार किया है बकरी चोरों के पास से चोरी की दो बकरियां और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है.एक चोर पर अमेठी और प्रतापगढ़ में 13 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.