वृंदावन में पर्स स्नेचिंग गैंग का भंडाफोड़...पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, लूटा हुआ सामान बरामद
वृंदावन पुलिस ने श्रद्धालुओं से पर्स स्नेचिंग करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुंबई के श्रद्धालु से हुई लूट के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ और सर्विलांस के जरिए सरगना समेत लुटेरों और चोरी का माल खरीदने वाले ज्वेलर को दबोचा.
ADVERTISEMENT

Mathura News
श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर पर्स स्नेचिंग करने वाले गिरोह का वृंदावन पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से लूटा गया कीमती सामान भी बरामद कर लिया गया है जिससे घटना का सफल खुलासा हो सका. घटना 21 मार्च की रात की है, जब मुंबई निवासी महेंद्र किशन सालुंके अपने परिवार के साथ बांके बिहारी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे.