औद्योगिक क्षेत्रों में अब ड्रोन की निगरानी, यूपीसीडा की 50वीं बोर्ड बैठक में इन 34 बड़े फैसलों को मिली मंजूरी
यूपीसीडा की 50वीं बोर्ड बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए ड्रोन आधारित मॉनिटरिंग लागू करने का फैसला लिया गया. भूमि बैंक विस्तार, ई-ऑक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास जैसे कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिससे प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में गति मिलेगी.
ADVERTISEMENT

UP News: उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है. औद्योगिक क्षेत्रों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और निगरानी को मजबूत करने के लिए अब ड्रोन तकनीक का सहारा लिया जाएगा, जिससे विकास कार्यों पर पैनी नजर रखी जा सकेगी. यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) की 50वीं बोर्ड बैठक में ऐसे कई अहम फैसले लिए गए, जो प्रदेश के औद्योगिक ढांचे को नई मजबूती देने वाले माने जा रहे हैं. इस बैठक में न सिर्फ ड्रोन आधारित मॉनिटरिंग और ई-ऑक्शन जैसे आधुनिक कदमों को मंजूरी मिली, बल्कि भूमि बैंक विस्तार, तेज इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और निवेशकों को बेहतर सुविधाएं देने पर भी जोर दिया गया. इन फैसलों को प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.