लेटेस्ट न्यूज़

5 करोड़ की रंगदारी की डिमांड करने वाले 50 हजार के इनामी बदमाश मोंटी का मुरादाबाद में एनकाउंटर, पुलिस ने ऐसे किया अंत

Moradabad News: मुरादाबाद में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार के इनामी बदमाश आशू उर्फ मोंटी एनकाउंटर में ढेर हो गया. आरोपी पर एक्सपोर्टर से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और फायरिंग करने का आरोप था, उसके खिलाफ 36 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में रात को अचानक गोलियां चलने लगी. इससे इलाके में सनसनी फैल गई, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में 50 हजार के इनामी बदमाश आशू ऊर्फ मोंटी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया. जानकारी के अनुसार, मोंटी पर एक्सपोर्टर से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और फायरिंग जैसे आरोप लगे थे, जिसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में थी. कल देर रात मिली एक सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाया और जैसे ही बदमाश घिरा, उसने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं. जवाबी कारवाई में चली गोलियों में मोंटी ढेर हो गया.