लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में इस तारीख से फिर होगी बारिश गिरेंगे ओले... इन जिलों में बरसेंगे मेघ

UP Weather Update: यूपी में 3 अप्रैल से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का नया दौर होगा शुरू. पश्चिमी यूपी और लखनऊ समेत कई जिलों में अलर्ट जारी.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि 3 अप्रैल से प्रदेश में बेमौसम बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि का एक नया और शक्तिशाली दौर शुरू होने वाला है. पूर्वी ईरान से उठे एक नए पश्चिमी विक्षोभ ने यूपी की ओर रुख कर लिया है, जिसका असर अगले 48 घंटों में साफ नजर आने लगेगा.