यूपी कॉलेज में सूर्य सिंह को गोलियों से छलनी करने वाले मंजित और अनुज की गिरफ्तारी के बाद अब मुंडन क्यों करा रहे स्टूडेंट्स?
UP College Student Protest:यूपी कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के विरोध में छात्रों ने मुंडन कराकर अपना रोष जाहिर किया. छात्रों ने प्रिंसिपल धर्मेंद्र कुमार सिंह पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्हें तुरंत पद से हटाने की मांग की है.आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद कैंपस में तनाव बरकरार है और भारी पुलिस बल तैनात है.
ADVERTISEMENT

Surya Pratap Singh and Manjeet Thakur
UP College Student Protest: वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या का मामला अभी थमता नजर नहीं आ रहा है. सूर्य सिंह की हत्या करने वाले आरोपी मंजित की गिरफ्तारी और उसके साथी अनुज के सरेंडर के बाद भी छात्रों का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ है. सोमवार को छात्रों ने कॉलेज के मेन पर अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन करते हुए अपना मुंडन कराया.