Opinion: सपा प्रमुख आंबेडकर के धुर विरोधी, सत्ता पाने के लिए अखिलेश-अम्बेडकर एक हैं का नारा लगा रहे सपाई- डॉ. निर्मल
डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल का अखिलेश यादव पर तीखा हमला. बोले- 'अंबेडकर और अखिलेश नदी के दो किनारे हैं, कभी एक नहीं हो सकते'. दलितों के आरक्षण और महापुरुषों के अपमान का लगाया गंभीर आरोप.
ADVERTISEMENT

UP News
डॉ. अम्बेडकर महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि लंबे समय तक अम्बेडकर और दलितों के आरक्षण और दलित एक्ट का विरोध करने वाली समाजवादी पार्टी और उसके नेता अखिलेश यादव सत्ता पाने के स्वार्थ में अपने स्वभाव के विपरीत यह नारा लगा रहे हैं अखिलेश-अम्बेडकर एक हैं. सपा कार्यालय में इस तरह की नारेबाजी से साफ है कि मनुवाद और सामंती व्यवस्था के पोषक अखिलेश यादव को अब यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में दलितों के वोट की चिंता है.