लेटेस्ट न्यूज़

अंजली राघव के वीडियो पोर्न साइट्स पर डालने वाले तीन लड़के बुरे फंसे! एक्ट्रेस ने पवन सिंह को लेकर कह दी ये बात

Anjali Raghav Case Update: हरियाणा महिला आयोग में सुनवाई के दौरान अंजलि राघव ने पवन सिंह को माफ कर दिया है. पवन सिंह द्वारा इंस्टाग्राम पर माफी मांगने के बाद अंजलि ने शिकायत वापस ले ली. हालांकि आयोग ने पवन सिंह की सोशल मीडिया टीम के तीन सदस्यों के खिलाफ जांच जारी रखी है.

ADVERTISEMENT

Pawan singh VS Anjali Raghav
Pawan singh VS Anjali Raghav
social share
google news

Anjali Raghav Case Update: हरियाणा महिला आयोग में भोजपुरी स्टार पवन सिंह और हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव के बीच चल रहे विवाद में एक बड़ा मोड़ आया है. अंजलि राघव ने पवन सिंह को माफ करते हुए उनके खिलाफ शिकायत वापस ले ली है.लेकिन उनकी सोशल मीडिया टीम अब भी आयोग के रडार पर है.सुनवाई के दौरान अंजलि राघव ने आयोग को बताया कि वह अब पवन सिंह के खिलाफ आरोपों को आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं. उन्होंने खुलासा किया कि पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली थी.इस माफीनामे के बाद अंजलि ने उन्हें माफ कर दिया है. उन्हें अब पवन सिंह से कोई व्यक्तिगत शिकायत नहीं है.