संजीव बालियान की 'न झुकने' की जिद ने बढ़ाई बीजेपी की मुश्किल, क्या अब मेरठ बन जाएगा सपा का गढ़?
मेरठ में यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां और राजनीतिक हालात चर्चा का केंद्र हैं. बीजेपी में विवाद और समाजवादी पार्टी की सक्रियता चुनाव प्रभावित कर सकती है. यहां जातीय समीकरण भी अहम भूमिका निभाएंगे.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 अभी दूर है, लेकिन इसकी तैयारियों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. पश्चिमी यूपी जो सत्ता का द्वार माना जाता है, वहां बीजेपी के भीतर मची रार अब सड़कों पर है. पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के हालिया बयानों ने पार्टी की गुटबाजी को जगजाहिर कर दिया है. उन्होंने अपनी हार को सीधे तौर पर 'बेइज्जती' करार देते हुए इसका बदला लेने की इच्छा जताई है, जिससे भाजपा के आंतरिक समीकरण बिगड़ते नजर आ रहे हैं.