Saharanpur Firing Case: देवबंद हाईवे होटल फायरिंग केस: ID विवाद के बाद चली गोली, मुख्य आरोपी विवेक उर्फ सिंग्गा गिरफ्तार
Saharanpur Shooting Case: सहारनपुर के देवबंद में होटल में आईडी मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से .315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है.
ADVERTISEMENT

Saharanpur Shooting Case: सहारनपुर देवबंद पुलिस ने हत्या के प्रयास की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. 29 मार्च को होटल में आईडी मांगने को लेकर विवाद के बाद मारपीट, तोड़फोड़ और फायरिंग हुई थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विवेक उर्फ सिंग्गा को नूरपुर के पास निर्माणाधीन कॉलोनी से दबोचा. आरोपी के पास से .315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए. उसके खिलाफ पहले भी साइबर ठगी के मुकदमे दर्ज हैं. गिरफ्तारी के बाद आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं और आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा.