लेटेस्ट न्यूज़

Barabanki News: बाराबंकी में DM ने खुद काटा गेहूं, बोले- क्रॉप कटिंग से तय होगी MSP और किसानों की आय

Barabanki News Today:  बाराबंकी के नवाबगंज तहसील क्षेत्र में जिलाधिकारी ने गेहूं की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया और खुद फसल काटकर प्रक्रिया का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुसार पारदर्शी तरीके से क्रॉप कटिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Barabanki News Today: बाराबंकी जिलाधिकारी ने तहसील नवाबगंज के ग्राम लक्षबर बजहा में रबी फसल के अंतर्गत गेहूं की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया. साथ ही उन्होंने गेहूं भी काटा, यह निरीक्षण आज लगभग 1 बजे किया. जिलाधिकारी ने क्रॉप कटिंग को निर्धारित मानकों और दिशा-निर्देशों के अनुसार पारदर्शी ढंग से संपन्न करने के निर्देश दिए.