लेटेस्ट न्यूज़

मां को मत बताना वो सह नहीं पाएंगी... ऐसा क्या हुआ कि MBA छात्र आयुष ने बेच दी अपनी किडनी, अब रो-रोकर कर रहा ये गुजारिश

Kanpur Kidney Racket UP: कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट केस में फंसे MBA छात्र आयुष की कहानी ने सबको भावुक कर दिया है. ICU में भर्ती आयुष अपने हाथ पर बने 'Mom' के टैटू को देख पुलिस से गुहार लगा रहा है कि उसकी मां को सच्चाई न बताई जाए.

ADVERTISEMENT

Aayush Kuamr
Aayush Kuamr
social share
google news

Kanpur Kidney Racket UP: कानपुर के बहुचर्चित किडनी ट्रांसप्लांट कांड में फंसे आयुष की कहानी काफी इमोशनल है.हैलट अस्पताल के आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे एमबीए छात्र आयुष कुमार की आंखों में पछतावा और डर साफ देखा जा सकता है. पुलिस पूछताछ और इलाज के बीच आयुष बार-बार अपने हाथ पर बने 'I Love You Mom' के टैटू को सहलाता है और पुलिसकर्मियों के सामने हाथ जोड़कर बस एक ही विनती करता है कि 'मेरी मां को कुछ मत बताना वो यह सब नहीं सह पाएंगी.'