पानी मांगा, फिर मिठाई के बहाने उलझाया और पिस्टल तानकर लूट लिए जेवर... अयोध्या में बुर्का पहने आई महिला का कांड होश उड़ा देगा
Ayodhya Crime News: अयोध्या के रुदौली में बुर्का पहनकर आई महिला ने पिस्टल दिखाकर ज्वेलरी शॉप में लूट की. सोने के जेवर लेकर बाइक सवार साथी के साथ फरार. पुलिस जांच जारी.
ADVERTISEMENT

Ayodhya Crime News
अयोध्या के रुदौली इलाके से लूट का जो मामला सामने आया है उसने सभी को हैरान करके रख दिया है. यहां अग्रवाल कॉम्प्लेक्स स्थित महेश ज्वेलर्स नामक दुकान में बुर्का पहनकर आई एक महिला ने न केवल फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया बल्कि विरोध करने पर दुकानदार की कनपटी पर पिस्टल भी तान दी. चंद मिनटों में सोने के जेवर समेटकर वह अपने साथी के साथ रफूचक्कर हो गई.