लेटेस्ट न्यूज़

मुजफ्फरनगर में पत्नी और सौतेले बेटे ने मिलकर की रॉकी की हत्या, शव को खेत में गाड़कर डाला नमक

ADVERTISEMENT

मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा में 18 मई से लापता विकसित उर्फ रॉकी की हत्या का खुलासा. पत्नी रेणु, सौतेले बेटे बादल और बहू ने बदमाश मोंटी त्यागी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम.

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक ऐसी खौफनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है. यहां पिछले कई दिनों से लापता चल रहे एक युवक की हत्या का पुलिस ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है. जिस शख्स को पूरा गांव और पुलिस बाहर तलाश रही थी, उसकी हत्या की पटकथा कहीं और नहीं बल्कि उसी के घर के भीतर लिखी गई थी. संपत्ति, नफरत और पारिवारिक विवाद में एक पत्नी ने अपने ही सौतेले बेटे और बहू के साथ मिलकर इस खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दिया.