Gold-Silver Price Today: यूपी के इन शहरों में महंगा हुआ सोना, चांदी के दामों दर्ज हुई भारी गिरावट, खरीदने से पहले जानें आज के लेटेस्ट रेट
UP Gold Silver Rate Today: उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में आज सोने के दाम में तेजी देखने को मिली है. 24 कैरेट सोने के दाम बढ़कर ₹1,55,020 प्रति 10 ग्राम हो गए हैं. वहीं चांदी के दामों में आज गिरावट दर्ज की गई है.
ADVERTISEMENT

UP Gold Silver Rate Today: उत्तर प्रदेश के कुछ प्रमुख शहरों में आज सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. यदि आप आज आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपकी जेब पर थोड़ा ज्यादा असर पड़ने वाला है. कल यानी 12 अगस्त 2026 के मुकाबले आज सोने के दामों में भारी तेजी आई है. तो वहीं, कल के मुकाबले आज चांदी की कीमतों में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है. आगरा, कानपुर, लखनऊ, मथुरा और इलाहाबाद जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोना कल के मुकाबले 1,040 रुपये महंगा हो गया है, जबकि एक किलो चांदी के दाम में 200 रुपये की गिरावट आई है.
