लेटेस्ट न्यूज़

Mood Kya Hai Unnao: उन्नाव में BJP को फिर मिलेंगी सभी 6 सीटें? BJP-सपा की टक्कर पर पत्रकारों का विश्लेषण

Mood Kya Hai Unnao: उन्नाव की छह विधानसभा सीटों पर 2027 के चुनाव को लेकर क्या समीकरण बन रहे हैं? BJP के टिकट बदलाव, सपा, जातीय समीकरण, रोजगार और स्थानीय मुद्दों पर जानिए पत्रकारों का आकलन.

ADVERTISEMENT

Mood Kya Hai Unnao
Mood Kya Hai Unnao
social share
Google CTA

Mood Kya Hai Unnao: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी बीच यूपी Tak के खास कार्यक्रम ‘मूड क्या है?’ में उन्नाव जिले की सियासी तस्वीर और चुनावी समीकरणों को समझने की कोशिश की गई. उन्नाव में विधानसभा की कुल छह सीटें हैं और 2017 व 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इन सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी. अब 2027 में इन सीटों पर क्या समीकरण बनेंगे, कौन से मुद्दे प्रभावी होंगे और क्या बीजेपी अपने मौजूदा विधायकों को दोबारा मैदान में उतारेगी, इसे लेकर अलग-अलग राजनीतिक आकलन सामने आ रहे हैं.