अतीक के बेटों ने किस बच्चे को लगाया था गले? अबान के जनाजे से सामने आईं भावुक तस्वीरें
Atiq Ahmed's sons: अबान अहमद के जनाजे में उमर अहमद और अली अहमद पैरोल पर प्रयागराज पहुंचे. कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दोनों भाइयों ने भावुक होकर अपने चचेरे भाई को गोद में लेकर दुलार किया.
ADVERTISEMENT

Atiq Ahmed's sons: अतीक अहमद के दोनों बेटे उमर अहमद और अली अहमद सालों बाद एक-दूसरे से मिले. दोनों भाई 8 अगस्त 2026 को अपने छोटे भाई अबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान पहुंचे थे. इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली पैरोल के बाद उमर और अली को अपनी-अपनी जेल से प्रयागराज लाया गया था.
