लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की हत्या दिनेश यादव ने कराई थी! आरोपी का सामने आया ये पॉलिटिकल कनेक्शन
लखनऊ के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने मुख्य साजिशकर्ता दिनेश यादव और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है. जांच में 5 लाख रुपये की सुपारी का खुलासा हुआ है, जबकि मामले में राजनीतिक कनेक्शन भी चर्चा में आ गया है.
ADVERTISEMENT

Sandeep Singh Case Update
Sandeep Singh Case Update: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हाई-प्रोफाइल प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड में यूपी एसटीएफ को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. एसटीएफ ने मामले की कड़ियां जोड़ते हुए मुख्य साजिशकर्ता और उसके एक करीबी सहयोगी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. जांच में जो सबसे सनसनीखेज खुलासा हुआ है वह यह कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए बाकायदा 5 लाख की सुपारी दी गई थी. इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले में तगड़ा सियासी एंगल भी सामने आ गया है, जिससे लखनऊ से लेकर दिल्ली तक के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है.
