मेरे पति ने बच्चे को मरवाया है... फिरोजाबाद में डेढ़ महीने के आरव को जितेंद्र ने पटकर मार दिया था, मां की ये बातें रूला देंगी
Firozabad Crime News: फिरोजाबाद के बामई गांव में डेढ़ साल के मासूम की हत्या के बाद पीड़ित मां ने आरोपी पक्ष पर 21 लाख रुपये देकर समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर न्याय और हत्यारे को फांसी देने की मांग की है.
ADVERTISEMENT

Firozabad Crime News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के बामई गांव में शनिवार को डेढ़ साल के मासूम बच्चे की जमीन पर पटक-पटक कर की गई हत्या के बाद पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है. इस बीच यूपी Tak की टीम ने मृतक बच्चे की मां रति और नानी पिंकी देवी से उनके घर जाकर बातचीत की. गहरे सदमे में डूबी मां रति ने रोते हुए कहा कि उन्हें अब किसी और से कुछ नहीं कहना है वे सिर्फ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहती हैं. रति का कहना है कि उन्हें सिर्फ सीएम योगी पर ही भरोसा है. इस दौरान रति ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि हत्यारोपी विराज उर्फ जितेंद्र की तरफ से उन्हें केस रफा-दफा करने के लिए 21 लाख रुपये की मोटी रकम देने की लालच की जा रही है. लेकिन उन्हें पैसा नहीं बल्कि अपने बच्चे के हत्यारे के लिए सिर्फ और सिर्फ फांसी की सजा चाहिए.
