लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ की फर्जी पुलिस चौकी में चल रहा था ‘बड़ा खेल’, ऐसे खुला पूरे गिरोह का राज, जानकर रह जाएंगे सन्न!

ADVERTISEMENT

Meerut Police Fake Police: मेरठ में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फर्जी पुलिस चौकी पकड़े जाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. पुलिस ने बताया यह एक कार्यालय था, जहां से शातिरों का गिरोह इंस्टाग्राम पर लड़की बनकर लोगों को हनी ट्रैप में फंसाता था और फिर उनसे वसूली करता था.

social share
Google CTA

Meerut Police Fake Police: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मेरठ में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फर्जी पुलिस चौकी पकड़े जाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. पहले दावा किया जा रहा था कि कुछ शातिर ठग फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर पूरी एक पुलिस चौकी चला रहे थे. मेरठ पुलिस ने इन दावों को खारिज कर दिया है और इस मामले की असली सच्चाई बताई है. पुलिस के मुताबिक यह कोई पुलिस चौकी नहीं थी, बल्कि एक कार्यालय था जहां से शातिरों का गिरोह इंस्टाग्राम पर लड़की बनकर लोगों को हनी ट्रैप में फंसाता था और फिर फर्जी पुलिस अधिकारी या पत्रकार बनकर उनसे वसूली करता था.