लेटेस्ट न्यूज़

BSP में मायावती का बड़ा एक्शन, आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ फिर पार्टी से हुए बाहर, कई नेताओं के बदले प्रभार!

बहुजन समाज पार्टी (BSP) में आगामी चुनावी तैयारियों के बीच पार्टी सुप्रीमो मायावती ने बड़ा संगठनात्मक एक्शन लिया है. पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है.

ADVERTISEMENT

Mayawati Ashok Siddharth Expulsion News
Mayawati Ashok Siddharth Expulsion News
social share
Google CTA

BSP Ashok Siddharth News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) में आगामी चुनावी तैयारियों के बीच पार्टी सुप्रीमो मायावती ने बड़ा संगठनात्मक एक्शन लिया है. पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है. मायावती ने उन पर पार्टी अनुशासन और दिशा-निर्देशों का बार-बार उल्लंघन करने, पार्टी विरोधी गतिविधियों और गुटबाजी में शामिल होने के आरोप लगाए हैं. खास बात यह है कि अशोक सिद्धार्थ को इससे पहले भी मायावती पार्टी से बाहर कर चुकी हैं, लेकिन बाद में उनका निष्कासन वापस ले लिया गया था. 2026 में उन्हें फिर संगठन में जिम्मेदारी दी गई थी. अब एक बार फिर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है. बता दें अशोक सिद्धार्थ, मायावती के भतीजे और BSP के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के ससुर भी हैं.