राजधानी लखनऊ में खाकी हुई शर्मसार! एक दरोगा ने महिला की शिकायत लिखने के बहाने किया ये गंदा काम, खुल गया पूरा राज
ADVERTISEMENT
Lucknow News: लखनऊ के आशियाना थाने में तैनात एक दरोगा (एसएसआई) धर्मवीर शाही पर एक युवती ने केस की जांच के नाम पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी दरोगा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
Lucknow News: राजधानी लखनऊ से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक युवती ने लखनऊ पुलिस के अधिकारी पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं, जिसने पूरे पुलिस महकमे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. लखनऊ के आशियाना थाने में तैनात एक दरोगा (एसएसआई) धर्मवीर शाही पर युवती ने केस की जांच के नाम पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि दरोगा ने मदद का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं. जब महिला को दरोगा की सच्चाई का पता तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया. इसके बाद दरोगा साहब ने उसके साथ जमकर मारपीट की है. पुलिस ने आरोपी दरोगा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
