लेटेस्ट न्यूज़

'कब्रों से सालाना 9.60 करोड़...', लखनऊ के इमामबाड़ा गुफरान मआब को लेकर मौलाना सैफ अब्बास ने मौलाना कल्बे जव्वाद पर लगाए बड़े आरोप

लखनऊ में शिया समुदाय के प्रतिष्ठित इमामबाड़ा गुफरान मआब को लेकर दो मौलानाओं के बीच विवाद सामने आया है. शिया धर्मगुरु मौलाना सैफ अब्बास ने मौलाना कल्बे जव्वाद पर कब्रों की बिक्री और लाखों रुपये की कथित वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं.

ADVERTISEMENT

Lucknow Imambara Controversy
Lucknow Imambara Controversy
social share
Google CTA

Lucknow Imambara Controversy: लखनऊ में शिया समुदाय के प्रतिष्ठित इमामबाड़ा गुफरान मआब को लेकर दो मौलानाओं के बीच विवाद सामने आया है. शिया धर्मगुरु मौलाना सैफ अब्बास ने मौलाना कल्बे जव्वाद पर कब्रों की बिक्री और लाखों रुपये की कथित वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं. सैफ अब्बास का दावा है कि इमामबाड़ा गुफरान मआब में एक कब्र के लिए 8 लाख रुपये तक लिए जा रहे हैं. उन्होंने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि इस तरह हर महीने करीब 80 लाख रुपये और सालाना 9 करोड़ 60 लाख रुपये की रकम वसूली जा रही है. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मौलाना कल्बे जव्वाद का पक्ष इस जानकारी में सामने नहीं आया है.