यूपी के इन दो जिलों में 3 से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, DM ने जारी किया आदेश, लेकिन क्यों?
School will be closed in this districts: यूपी के मेरठ और मुजफ्फरनगर में 3 से 12 अगस्त 2026 तक कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल, मदरसा, कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद रहेंगे. डीएम डॉ. वी. के. सिंह ने जारी किया आदेश. डिटेल में पढ़ें पूरी खबर.
ADVERTISEMENT

School will be closed in this districts
School will be closed in this districts: सावन का महीना शुरू होने के साथ ही कांवड़ यात्रा को लेकर मेरठ जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है. कांवड़ियों की भारी आवाजाही और रूट डायवर्जन को देखते हुए मेरठ जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों, मदरसों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को 3 से 12 अगस्त 2026 तक पूरी तरह बंद रखने का आदेश दिया गया है. इस संबंध में जिलाधिकारी डॉ. वी. के. सिंह ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है.
