लेटेस्ट न्यूज़

बलरामपुर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत से सनसनी, मोबाइल में मौजूद वीडियो से खुला मौत का ये राज

ADVERTISEMENT

Balrampur News: बलरामपुर के चौहना गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव घर के अंदर मिलने से सनसनी फैल गई है. पुलिस को मृतक के मोबाइल से एक वीडियो मिला है, जिसमें उसने पैसों के लेनदेन को घटना की वजह बताया है.

social share
Google CTA

Balrampur News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में शुक्रवार 31 जुलाई की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. चौहना गांव स्थित गोसाई पुरवा के एक ही मकान के अंदर परिवार के चार सदस्यों के शव खून से लथपथ हालत में मिले है. मृतकों में 28 साल के बजरंग गिरी, उनकी 25 साल की पत्नी कोमल, 3 साल का बेटा और 10 महीने का मासूम बच्चा शामिल हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे. पुलिस को मिले एक वीडियो के आधार पर शुरुआती जांच में पैसों के लेनदेन के विवाद में हत्या और आत्महत्या की बात सामने आ रही है.