UP Weather Update: आज बदलेगा यूपी का मौसम, इन 10 जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में आज यानी 2 अगस्त को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.
ADVERTISEMENT

UP Weather News
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में आज यानी 2 अगस्त को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. वहीं, पूर्वी यूपी में मौसम अधिक सक्रिय रहने की संभावना है. यहां अनेक स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है. पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की भी बहुत संभावना जताई गई है. इसे देखते हुए 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है.
