लेटेस्ट न्यूज़

जिम वाली कांवड़ से चर्चा में आए अमित मदेरिया निकले पुलिस वाले, अनोखी यात्रा देख लोग हैरान!

हरिद्वार से दिल्ली तक मिनी जिम वाली अनोखी कांवड़ लेकर निकले दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल अमित मदेरिया चर्चा में हैं. शिवभक्ति के साथ फिटनेस और नशामुक्ति का उनका अनोखा संदेश लोगों का ध्यान खींच रहा है.

ADVERTISEMENT

Baghpat News
Baghpat News
social share
Google CTA

सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार से दिल्ली और यूपी के रास्तों पर भक्ति के कई अद्भुत रंग देखने को मिल रहे हैं. कोई 21 फीट की कांवड़ ला रहा है तो कोई भारी-भरकम झांकी खींच रहा है. लेकिन इस बीच एक ऐसी कांवड़ गुजरी जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया. इस कांवड़ में भगवान शिव की प्रतिमा के साथ-साथ एक मिनी जिम भी मौजूद है जिसमें डंबल, वेट प्लेट्स और फिटनेस का सामान बंधा हुआ है. इस अनोखी कांवड़ को लेकर निकलने वाले श्रद्धालु का नाम अमित मदेरिया है जो दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं.