लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद के हर्षित सोलंकी ने जीता मिस्टर ग्लोबल इंडिया अवार्ड, 7000 लोगों के बीच बनाई अपनी जगह

गाजियाबाद के हर्षित सोलंकी बने 'रूबरू मिस्टर इंडिया 2026' के विजेता. 7 हजार युवाओं को पीछे छोड़ जीता मिस्टर ग्लोबल इंडिया का खिताब, अब थाईलैंड में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व.

ADVERTISEMENT

Harshit Solanki
Harshit Solanki
social share
Google CTA

सपनों के शहर मुंबई में आयोजित 'रूबरू मिस्टर इंडिया 2026' प्रतियोगिता में हर्षित सोलंकी अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है. बागपत जिले के रहने वाले युवा मॉडल हर्षित सोलंकी ने देश भर के हजारों प्रतियोगियों को पछाड़कर 'मिस्टर ग्लोबल इंडिया 2026' का खिताब अपने नाम कर लिया है. अब हर्षित सितंबर-अक्टूबर में थाईलैंड में होने वाली अंतरराष्ट्रीय 'मिस्टर ग्लोबल' प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.