लाल-हरे के साथ अब 'नीला' रंग हुआ शामिल... अखिलेश यादव ने राहुल गांधी के गढ़ में उतारा PDA रथ, सपा विधायक ने बताई ये वजह
ADVERTISEMENT
Raebareli PDA Yatra: समाजवादी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं. इसी कड़ी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में 'पीडीए यात्रा' की शुरुआत कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले रायबरेली से हो रही है.
Raebareli PDA Yatra: समाजवादी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं. इसी कड़ी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में 'पीडीए यात्रा' की शुरुआत कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले रायबरेली से हो रही है. रायबरेली-लखनऊ टोल पर इस यात्रा के लिए खास तौर पर एक पीडीए रथ तैयार किया गया है और जगह-जगह सपा नेताओं के पोस्टर लगाए गए हैं. यात्रा की शुरुआत को लेकर रायबरेली की बछरावां सीट से सपा विधायक श्याम सुंदर भारती ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि यह यात्रा 2027 के चुनाव का आगाज है और इसके जरिए पूरे प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी.
