सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट के पास छात्रा को कार से कुचलने की कोशिश, आरोपी अजीत सिंह एक महीने से कर रहा था पीछा, अब पुलिस ने की ये कार्रवाई
ADVERTISEMENT
Sultanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में महिला सुरक्षा और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है. सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट के पास एक बी-फार्मा की छात्रा को बीच सड़क पर कार से कुचलने की कोशिश की गई है.
Sultanpur Crime News: प्रदेश के सुल्तानपुर में महिला सुरक्षा और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है. सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट के पास एक बी-फार्मा की छात्रा को बीच सड़क पर कार से कुचलने की कोशिश की गई. इस दर्दनाक घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक लाल रंग की कार छात्रा को टक्कर मारते हुए नजर आ रही है. परिजनों का आरोप है कि कार सवार युवक पिछले कई महीनों से छात्रा का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था. छेड़छाड़ से तंग आकर जब छात्रा ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपी ने उस पर कार चढ़ा दी और मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
