लेटेस्ट न्यूज़

अमरोहा में 23 साल की युवती के साथ फार्म हाउस में हैवानियत, 2 CRPF जवान समेत 2 पुलिस वाले गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

Amroha Gang Rape Case: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. हसनपुर कोतवाली इलाके में एक 23 साल की लड़की ने चार लोगों पर फार्म हाउस में बंधक बनाकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है.

social share
Google CTA

Amroha Gang Rape Case: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. हसनपुर कोतवाली इलाके में एक 23 साल की लड़की ने चार लोगों पर फार्म हाउस में बंधक बनाकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि जिन चार लोगों पर ये गंभीर आरोप लगे हैं, उनमें दो सीआरपीएफ (CRPF) के जवान हैं, जबकि एक यूपी पुलिस का दरोगा और दूसरा हेड कांस्टेबल है. मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तुरंत केस दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.