लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद के इस फेमस रेस्टोरेंट के खाने में मिला मरा कॉकरोच, फिर फूड विभाग ने मारा छापा तो किचन में... मन खराब!

गाजियाबाद के मोहन नगर स्थित ‘गरम धरम’ रेस्टोरेंट की रसोई में खाद्य विभाग ने छापा मारा. यह कार्रवाई सब्जी में मरा कॉकरोच मिलने की शिकायत और उसका वीडियो वायरल होने के बाद की गई. जांच में रसोई में गंदगी और खराब डीप फ्रीजर मिला, जिसके अंदर कीड़े पाए गए. टीम ने कई खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
तस्वीर प्रतीकात्मक है
social share
Google CTA

गाजियाबाद के मोहन नगर में आईटीएस कॉलेज के पास स्थित मशहूर ‘गरम धरम’ रेस्टोरेंट की रसोई में बुधवार को खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा. कुछ दिन पहले यहां एक ग्राहक की सब्जी में मरा हुआ कॉकरोच मिलने की शिकायत सामने आई थी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया और टीम को जांच के लिए भेजा.