लेटेस्ट न्यूज़

घर आने वालों से डरता था अरविंद, दोस्तों से भी बना ली थी दूरी! बचपन के दोस्त ने सुनाई हत्याकांड से पहले की कहानी

ADVERTISEMENT

आजमगढ़ में पत्नी और दो पुजारियों की हत्या के आरोपी अरविंद सिंह के व्यवहार को लेकर उसके बचपन के दोस्त आशुतोष सिंह ने कई अहम दावे किए हैं. आज तक से बातचीत में आशुतोष ने बताया कि 2018 में बड़े भाई सुनील सिंह की मौत के बाद अरविंद काफी बदल गया था.

social share
Google CTA

Azamgarh Murder Case: आजमगढ़ में पत्नी और दो पुजारियों की हत्या के आरोपी अरविंद सिंह के व्यवहार को लेकर उसके बचपन के दोस्त आशुतोष सिंह ने कई अहम दावे किए हैं. आज तक से बातचीत में आशुतोष ने बताया कि 2018 में बड़े भाई सुनील सिंह की मौत के बाद अरविंद काफी बदल गया था. वह लोगों से दूरी बनाने लगा था और पूजा-पाठ से भी चिढ़ने लगा था. इस दौरान उसके गांजा पीने और घर आने वाले लोगों को लेकर डरने की बातें भी सामने आईं.