'आधे घंटे का टाइम दिया, पिता को थाने में बैठाकर गिरा दिया घर...' अयोध्या के रोते-बिलखते पीड़ितों ने अखिलेश यादव से लगाई ये गुहार
अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण पर बवाल. पीड़ितों ने अखिलेश यादव से मुलाकात की, अवधेश प्रसाद धरने पर बैठे. प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश का दिया हवाला.
ADVERTISEMENT

Ayodhya News
अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर हुई कार्रवाई के बाद विवाद गहरा गया है. चौड़ीकरण की जद में आए मकानों और दुकानों पर बुलडोजर चलने के बाद प्रभावित परिवार सड़क पर आ गए हैं. इस कार्रवाई के विरोध में जहां एक तरफ पीड़ित परिवारों ने लखनऊ पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की, वहीं दूसरी तरफ सपा सांसद अवधेश प्रसाद प्रभावित स्थल पर धरने पर बैठ गए हैं.
