लेटेस्ट न्यूज़

आजमगढ़ में अरविंद सिंह यूं ही नहीं बना हत्यारा, 5 लोगों की मौत के पीछे की पूरी कहानी ये थी?

आजमगढ़ ट्रिपल मर्डर के बाद 7-8 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन में अरविंद सिंह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. पत्नी, दो महंत और एक बच्चे समेत 5 लोगों की मौत हुई. जांच में 2018 की पारिवारिक घटना, हथियार और मानसिक स्थिति से जुड़े पहलू सामने आए.

ADVERTISEMENT

Azamgarh Murder Case
Azamgarh Murder Case
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर और उसके बाद चले 7 से 8 घंटे के खौफनाक रेस्क्यू ऑपरेशन ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है. अपने ही मासूम बच्चों को ढाल बनाकर 40 से 50 कारतूसों और दो असलाहों के साथ कमरे में बंद अरविंद सिंह आखिरकार पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया. लेकिन इस वारदात में पत्नी, दो महंतों, एक मासूम बच्चे और खुद अरविंद समेत कुल 5 जिंदगियों का अंत हो गया.