लेटेस्ट न्यूज़

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 की मौत; यात्रियों ने सुनाई हादसे की खौफनाक कहानी

ADVERTISEMENT

Greater Noida Sleeper Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए एक भीषण बस हादसे ने कई लोगों की जिंदगी हमेशा के लिए तबाह हो गई. 24 सितंबर की रात जेवर थाना क्षेत्र में जीरो पॉइंट से करीब 32 किलोमीटर दूर एक स्लीपर बस में अचानक आग लग गई.

social share
Google CTA

Greater Noida Sleeper Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए एक भीषण बस हादसे ने कई लोगों की जिंदगी हमेशा के लिए तबाह कर दी. 24 सितंबर की रात जेवर थाना क्षेत्र में जीरो पॉइंट से करीब 32 किलोमीटर दूर एक स्लीपर बस में अचानक आग लग गई. इस भयानक हादसे में अब तक नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है. यह बस नोएडा से यात्रियों को लेकर जा रही थी और इसमें लगभग 40 से 50 लोग सवार थे. अचानक लगी इस आग से बस में चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई. हादसे में अपनी जान बचाने वाले यात्रियों ने अब उस खौफनाक मंजर की दिल दहला देने वाली कहानी बयां की है.