यमुना एक्सप्रेसवे पर खौफनाक हादसा, चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग; 9 यात्रियों की जलकर मौत
ADVERTISEMENT
Yamuna Expressway Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई. हादसे में 20-25 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि ड्राइवर और परिचालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है.
Yamuna Expressway Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बेहद ही खौफनाक हादसा सामने आया है, जिसने कई परिवारों की जिंदगी हमेशा के लिए तबाह कर दी. 23 सितंबर की रात जेवर थाना क्षेत्र में जीरो पॉइंट से करीब 32 किलोमीटर दूर एक चलती हुई स्लीपर बस अचानक से धधकती आग का गोला बन गई. बस में आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में उसने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया. बस के अंदर चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई. जान बचाने के लिए यात्री इधर-उधर भागने लगे और कुछ तो बस से नीचे कूद गए. इस भीषण हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है.
