यूपी चुनाव से पहले आया नया सर्वे, अंबेडकरनगर की इस सीट पर हो सकती है बसपा की जीत
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले न्यूज लीडर और मैटराइज के सर्वे में अवध की एक सीट पर बसपा की जीत का अनुमान जताया गया है. बसपा ने 2022 में पूरे यूपी में सिर्फ रसड़ा सीट जीती थी. उस चुनाव में उमाशंकर सिंह ने 87,887 वोट पाकर 6,583 वोटों से जीत दर्ज की थी.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं. भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस समेत सभी दल अपने-अपने स्तर पर चुनावी जमीन मजबूत करने में जुटे हैं. 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं. इसी बीच अवध और बुंदेलखंड की सीटों को लेकर ताजा सर्वे सामने आया है.
