नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, हाई कोर्ट के उस बड़े आदेश पर लगी रोक
ADVERTISEMENT
Noida DM Medha Roopam: नोएडा की पहली महिला डीएम मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी है, जिसमें डीएम की सैलरी से 5 लाख रुपये काटकर छात्रा आकृति चौधरी को मुआवजा देने का आदेश दिया गया था.
Noida DM Medha Roopam: नोएडा की पहली महिला डीएम मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी है, जिसमें डीएम की सैलरी से 5 लाख रुपये काटकर छात्रा आकृति चौधरी को मुआवजा देने का आदेश दिया गया था. दरअसल, आकृति चौधरी को मजदूरों के प्रदर्शन के दौरान एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत हिरासत में लिया गया था. हाई कोर्ट ने इस कार्रवाई को बिना सोचे-समझे लिया गया फैसला बताकर डीएम और अन्य अधिकारियों से यह रकम वसूलने का निर्देश दिया था, जिसके बाद डीएम मेधा रूपम ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.
