लेटेस्ट न्यूज़

आजमगढ़ कांड में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से बड़ा 'खुलासा', पुलिस नहीं आरोपी पिता अरविंद सिंह ने की थी अपने बेटे की हत्या

आजमगढ़ में बच्चे की मौत मामले में पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर दावा किया है कि गोली आरोपी अरविंद सिंह की .32 बोर रिवॉल्वर से चली थी. पुलिस के मुताबिक, बच्चे की मौत क्रॉस फायरिंग में नहीं हुई और चश्मदीद बच्ची ने भी यही बयान दिया.

ADVERTISEMENT

Arvind Singh
Arvind Singh
social share
Google CTA

आजमगढ़ जिले के शंभूपुर गांव में दो पंडितों और अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अरविंद सिंह के बेटे की मौत के मामले में पुलिस ने स्थिति साफ कर दी है. पुलिस मुख्यालय (DGP HQ) द्वारा साझा की गई जानकारी और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने दावा किया है कि बच्चे की मौत पुलिस की गोली से नहीं, बल्कि आरोपी अरविंद सिंह की ही .32 बोर की रिवॉल्वर से हुई थी. गौरतलब है कि आरोपी अरविंद सिंह को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद मार गिराया था.