यूपी के 10वीं पास युवाओं को दुबई में मिलेगी नौकरी, ₹38000 तक हर महीने मिलेगी सैलरी, जानें आवेदन करने का तरीका
10th Pass Jobs: उत्तर प्रदेश के 10वीं पास युवाओं के लिए विदेश में नौकरी करने का बड़ा मौका आया है. यूपी के सेवायोजन विभाग ने दुबई में कंस्ट्रक्शन से जुड़े 200 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 38,000 हजार रुपए सैलरी मिलेगी.
ADVERTISEMENT

AI Generated
10th Pass Jobs: उत्तर प्रदेश के 10वीं पास युवाओं के लिए विदेश में नौकरी करने का बड़ा मौका आया है. यूपी के सेवायोजन विभाग ने संयुक्त अरब अमीरात यानी दुबई में कंस्ट्रक्शन से जुड़े 200 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इस भर्ती प्रक्रिया में 10वीं पास और अनुभवी युवा शामिल हो सकते हैं. जानकारी के अनुसार चयनित युवाओं को हर महीने 38,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी. इसके लिए 21 से 40 वर्ष के युवा रोजगार संगम पोर्टल पर जाकर 26 सितंबर 2026 तक अपना निशुल्क आवेदन कर सकते हैं.
