Opinion: 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में दिखेगा 'नया उत्तर प्रदेश', जानिए कैसे UPITS बन रहा है यूपी के विकास का ग्रोथ इंजन
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में 25-29 सितंबर तक UPITS का चौथा संस्करण. 85 देशों के खरीदारों की मौजूदगी में $1 ट्रिलियन इकॉनमी की ओर बढ़ते कदम.
ADVERTISEMENT

UPITS
कोई सोच, कोई दृष्टि या विजन की सार्थकता तब है जब वह विचार से निकलकर व्यवहार में आए, संकल्प से निकलकर परिणाम में आए और संभावना से निकलकर सामर्थ्य में बदल जाए. आज जब हम उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) के चौथे संस्करण को साकार रूप में देखते हैं तो इसकी सार्थकता को भी स्वीकार करना होगा. यह इस बात का प्रतीक है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘लोकल फॉर ग्लोबल’ के रूप में भारत की स्थानीय शक्ति को वैश्विक पहचान देने का जो विजन रखा, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उसे एक मिशन के रूप में आगे बढ़ाया.
