'नशे में था' मुजफ्फरनगर नगर में महिला के साथ गंदी हरकत करने वाला आरोपी कामिल, पुलिस ने कर दिया तगड़ा इलाज!
ADVERTISEMENT
Muzaffarnagar Harassment Case: मुजफ्फरनगर के खतौली में मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई. वारदात की वीडियो CCTV में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी भूरा उर्फ कामिल को गिरफ्तार कर लिया है.
Muzaffarnagar Harassment Case: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक महिला के साथ दिनदहाड़े छेड़छाड़ का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. खतौली कस्बे में मॉर्निंग वॉक से लौट रही एक महिला के साथ एक मनचले ने सरेआम छेड़खानी की, जिसकी पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों में भारी गुस्सा फूट पड़ा. मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस तुरंत हरकत में आई और कुछ ही घंटों के अंदर आरोपी भूरा उर्फ कामिल को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी लंगड़ाते हुए नजर आया है.
