लेटेस्ट न्यूज़

'जिसका शासन ही अपराध पर टिका हो...', अमरोहा में पुलिसवालों द्वारा 23 साल की लड़की के साथ किए गए गैंगरेप पर भड़के अखिलेश यादव

ADVERTISEMENT

Amroha Gangrape: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में 23 साल की एक लड़की के साथ कथित गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और सरकार पर तीखा हमला बोला है.

social share
Google CTA

Amroha Gangrape: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में 23 साल की एक लड़की के साथ कथित गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है क्योंकि दरिंदगी का आरोप किसी आम इंसान पर नहीं, बल्कि लोगों की सुरक्षा करने वाले पुलिस और सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों पर लगा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में दो सीआरपीएफ कर्मी और दो यूपी पुलिस के जवान शामिल हैं. खाकी वर्दी पर लगे इस गंभीर आरोप के बाद प्रदेश की सियासत पूरी तरह से गरमा गई है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था और सरकार पर सीधे तौर पर कड़े सवाल खड़े किए हैं.