'अब तो मां बन जाओ...' ट्रोल्स के तानों को सुन-सुनकर इमोशनल हुईं मोनालिसा, बिग बॉस में सलमान खान के स्टैंड की मुरीद हुई एक्ट्रेस
बिग बॉस में सलमान खान ने उम्र, लुक्स और वजन को लेकर ट्रोल करने वालों को फटकार लगाई. भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने सलमान का शुक्रिया अदा करते हुए प्रेग्नेंसी, इलाज, वजन बढ़ने और सोशल मीडिया ट्रोलिंग से जुड़ा अपना दर्द शेयर किया.
ADVERTISEMENT

Actress Monalisa
रिएलिटी शो बिग बॉस के मंच से सलमान खान ने उम्र, लुक्स और मोटापे को लेकर सेलेब्स को ट्रोल करने वालों की जिस कड़े अंदाज में क्लास लगाई, उसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है. सलमान की इस 'दबंगई' और ट्रोल्स के खिलाफ उठाए गए कड़े स्टैंड ने लाखों दिलों को छू लिया है. इसी बीच भोजपुरी सिनेमा की क्वीन और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट मोनालिसा का दर्द भी छलक पड़ा है. सलमान खान का खुलकर शुक्रिया अदा करते हुए मोनालिसा ने अपनी पर्सनल लाइफ का वो कड़वा सच शेयर किया है जिसे पढ़कर किसी का भी दिल पसीज जाए.
